एडमॉब से पैसे कैसे कमाए ? Google AdMob में पैसे कमाने का बहुत सारे तरीके है।
आज दुनिया में स्मार्टफोन यूजर की संख्या 7.33 बिलियन है। यह डाटा 2024 के अनुसार है और अभी स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
स्मार्टफोंस की संख्या में बढ़ोतरी के साथ-साथ Apps की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। लोग अपने फोन में तरह-तरह के ऐप डाउनलोड करके रखते हैं। जिसके चलते एक बहुत बड़ा Apps मार्केट क्रिएट हो गया और लोग इन Apps की मदद से अपने बड़े-बड़े बिजनेस रन कर रहे हैं और बहुत अच्छा रुपया कमा रहे हैं।
पैसे कमाने में गूगल एडमॉब भी आपकी मदद करता है Apps का जो मालिक होता है। वह Google AdMob की मदद से अपने Apps को मोनेटाइज करता है। .
Google AdMob का उपयोग आप एंड्रॉयड एप्स , आईओएस एप्स और बाकी जितने भी प्रकार के एपस्टोर प्लेटफार्म है, सभी में कर सकते हैं।
चलिए आपको बताते हैं, Google AdMob क्या है ?
Table of Contents
गूगल एडमॉब क्या है?
गूगल एडमॉब गूगल का ही प्रोडक्ट है, यह एक मोबाइल एडवर्टाइजजिंक प्लेटफार्म है। जो मोबाइल एप्लीकेशन के लिए विज्ञापन प्रोवाइड करता है : मान के चलो आपका कोई एप्लीकेशन है, आपने किसी से बनवाया हैं या फिर आप खुद बनाया हो।
जब आप कोई ऐप use करते हो, तो उसमें आपको एडवर्टाइजमेंट देखने को मिलती है। यह जो एडवर्टाइजमेंट होती है। वह हमें गूगल एडमॉब प्रोवाइड करता है। जो एड app में आपको देखने को मिलती हैं। इन एड का गूगल एडमॉब पैसे प्रोवाइड करता है। तो समझ चुके होंगे कि एडमॉब क्या है ? बेसिकली Ads नेटवर्क है, जो हमें ads प्रोवाइड करता है।
आपने वेबसाइट और यूट्यूब पर भी ads देखा होगा। इन पर जो एड दिखते हैं, वह ऐडसेंस(Adsense) से आते हैं। यदि आप Ads के बारे में नहीं जानते। तो आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं, गूगल एडसेन्स से पैसे कैसे कमाए। आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
एडमॉब बेसिकली सिर्फ एप्लीकेशन के लिए ही बनाया गया है। जो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं एडमॉब का अकाउंट कैसे बनाया जाता है।
गूगल एडमॉब Ads से पैसे कैसे कमाए?
गूगल एडमॉब से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक गूगल एडमॉब का फूली वेरीफाइड अकाउंट होना चाहिए और एक मोबाइल एप्लीकेशन होना चाहिए। गूगल एडमॉब बिल्कुल फ्री है, आप इसमें आसानी से अकाउंट बना सकते हैं।
यह एप गूगल के प्ले स्टोर में हो या फिर आईओएस के एप स्टोर में हो। यहां हमारा कहने का मतलब है, आपके पास एक एप होनी चाहिए। वह अप चाहे एंड्रॉयड यूजर के लिए हो, आईओएस यूजर के लिए हो या दोनों के लिए हो।
आप अपने इस एप को गूगल एडमॉब से मोनेटाइज करके पैसे कमाना स्टार्ट कर सकते हैं।
बस आपके एप में रोज के 1000 यूजर से ज्यादा होने चाहिए। तब आप आराम से रोज के लगभग 10 से 12 डॉलर कमा सकते हैं और महीने के 100 से 120 डॉलर तक बन जाएंगे। जैसे-जैसे एप के यूजर बढ़ेंगे आपकी कमाई भी बढ़ेगी।
गूगल एडमॉब आपका पेमेंट महीने के 21 तारीख को रिलीज कर देगा और फिर 2 से 7 दिन के अंदर आपके बैंक अकाउंट में आपके पैसे आ जाएंगे। तो इस तरह से आप गूगल एडमॉब से पैसे कमा सकते हैं।
गूगल एडमॉब में साइनअप कैसे शुरू करें?

- सबसे पहले आपको गूगल में “गूगल एडमॉब(https://admob.google.com/home/)” सर्च कर लेना है। जैसे आप सर्च करोगे सबसे फर्स्ट में आपको दिख जाएगा। उस पर आपको क्लिक कर देना है। तब गूगल एडमॉब साइट का होम स्क्रीन आ जाएगा।
- फिर आपको signup पर क्लिक कर देना है। उसके बाद ईमेल और पासवर्ड दे देना है। आप साइन अप(signup) अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं, यह जरूरी नहीं है कि आपके पास पीसी/लैपटॉप हो।
- फिर आपको अपनी कंट्री(Country) सेलेक्ट करना है। अगर आप इंडिया से हो तो आप इंडिया सेलेक्ट कर लीजिये। यदि किसी और कंट्री से हो तो उसे सेलेक्ट कर लीजिये।
- फिर टाइम जोन सेलेक्ट कर लीजिये।
- बिलिंग में आपको USA डॉलर यहां पर रखना है।
- अब लास्ट में नीचे आपको आई हैव क्रिएट कर देना है।
तो इस प्रकार से आप लोग गूगल एडमॉब में साइनअप कर सकते हैं। एडमॉब अकाउंट के वेरीफिकेशन में 24 घंटे का टाइम लगता है। फिर उसके बाद अकाउंट एक्टिव होता है।
गूगल एडमॉब के अकाउंट का वेरीफिकेशन कैसे करे ?
अकाउंट का वेरिफिकेशन कैसे करना है। ताकि अकाउंट 24 घंटे में एक्टिव हो जाये।
- सबसे पहले आपको पेमेंट के option में चले जाना है।, जाने के बाद सेटअप पेमेंट पर क्लिक करना है, और फिर अपना एड्रेस दे देना है।
- बिना एड्रेस के गूगल एडमॉब अकाउंट वेरीफाई नहीं होगा। आपको अपना एड्रेस (पता) भर कर देना है।
- अब आपको 24 घंटे के लिए इंतजार करना है। उसके बाद आपको गूगल एडमॉब अकाउंट के मेल में एक ईमेल आ जाएगा कि आपका अकाउंट वेरीफाई हुआ है या नहीं।
तो चलिए आपको बताते हैं ऐड यूनिट कैसे क्रिएट करना है।
गूगल एडमॉब से App Monetize कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको गूगल एडमॉब अकाउंट ओपन कर लेना है। फिर उसके बाद एड योर फर्स्ट टाइम क्लिक कर दीजिये। यदि आपकी एप्लीकेशन (ऐप) प्लेस्टोर में है तो yes पर क्लिक कर दीजिये। यदि नहीं तो No पर क्लिक कर दीजिये।
- अपने एप्लीकेशन का कोई नाम दे दीजिए जो भी आपकी एप्लीकेशन का नाम है, वह दे दीजिए।
- अब यदि आपका एप्लीकेशन एंड्राइड स्मार्टफ़ोन के लिए है, तो एंड्राइड या iOS स्मार्टफ़ोन के लिए है तो iOS सेलेक्ट कर लीजिए और इनेबल मैट्रिक्स (Enable Matrix) को सेलेक्ट रहने दीजिए फिर एड बटन(Add Button) पर क्लिक कर दीजिए।
- जैसे ही आप बटन पर क्लिक कर देंगे। तो आपकी App add हो जाएगी और आपके पास एक App आईडी आ जाएगी।
- अब आपको इसे कॉपी करके रख लेना है, क्योंकि यह ऐप आईडी (App ID) आपके App में डालनी पड़ेगी तभी विज्ञापन App में शो होगी। फिर नेक्स्ट क्रिएट एड यूनिट बटन (Next Create Ad Unit Button ) पर क्लिक कर देना है।
- जब क्लिक कर देंगे तो आपके सामने Ad यूनिट का पेज ओपन हो करके आ जाएगा। जहां पर आपको ६ प्रकार के Ad यूनिट के विज्ञापन फॉर्मेट दिखेंगे।
- किसी एक विज्ञापन फॉर्मेट पर क्लिक कर दीजिए और उसे नाम दे दीजिए। आप कुछ भी नाम दे सकते हैं। इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है। एडवांस सेटिंग पर आप कुछ नहीं करना है। जो जैसे है, उसे वैसे ही रहने देना है।
- फिर उसके बाद आपको क्रिएट Ad यूनिट पर क्लिक कर देना है और Ad यूनिट क्रिएट हो जाएगी और तब आपके पास Ad यूनिट आईडी भी आ जाएगी।
- बस आपको App आईडी और Ad यूनिट आईडी को अपने App के अंदर डालना है। फिर जैसे ही आपका अकाउंट पूरी तरीके से एक्टिवेट हो जाएगा। वह विज्ञापन आपके App में दिखने लगेगा और आप पैसे कमाने लगेंगे।
एडमॉब ads के प्रकार
- Banner ads (बैनर विज्ञापन): ये विज्ञापन ऐसे विज्ञापन होते है, जो स्मार्टफ़ोन लेआउट के एक हिस्से में दिखाई देते है। ऊपर या नीचे के हिस्से में। ये विज्ञापन अपने आप अपडेट होते रहते है।
- Interstitial ads (मध्यवर्ती विज्ञापन): जो फुल स्क्रीन विज्ञापन होता है, वह मध्यवर्ती विज्ञापन होता है। यह पूरे स्क्रीन में पॉपअप हो करके आता है।
- Rewarded Interstitial Ads(पुरस्कृत मध्यवर्ती विज्ञापन):यह विज्ञापन भी फुल स्क्रीन विज्ञापन होता है, यह मध्यवर्ती विज्ञापन के सामान ही होता है। बस बिलकुल छोटा सा अन्तर होता है।
- Native Advanced ads (मूलनिवासी उन्नत विज्ञापन): यह वह विज्ञापन है। जो ऐप स्वरूप और अनुभव से मेल खाता है। ऐप सामग्री के साथ इनलाइन दिखाई देता है। बिलकुल ऐप में मिल जूल जाता है।
- Rewarded Ads (पुरस्कृत विज्ञापन): इस प्रकार की विज्ञापन पुरे स्क्रीन में आती है। जो उपयोगकर्ता इस विज्ञापन को देखती है। उसे कुछ पुरस्कार मिलता है। इसमें यूजर को विज्ञापन देखने के लिए खुद विकल्प चुनना पड़ता है।
- App Open Ads (ऐप खोलें विज्ञापन): यह विज्ञापन तब दिखाई देता है जब उपयोगकर्ता आपके ऐप को खोलते हैं या उस पर वापस स्विच करते हैं।
गूगल एडमॉब से Every day 20$ से 50$ कैसे कमाए ?
एडमॉब से कमाने के लिए आपके पास AdMob का Verified अकाउंट होना चाहिए और आपका खुद का मोबाइल एप्लीकेशन होना चाहिए। इसके साथ ही आपका एप्लीकेशन गूगल के प्ले स्टोर में या फिर एप्पल के एप स्टोर में होना चाहिए। गूगल Admob से 20$ से 50$ कमाने के लिए आपको अपने App के लगभग मिनिमम 5000 से 10000 तक एक्टिव यूजर होने चाहिए।
मोबाइल एप डेवलपमेंट (App Development) कैसे करें ?
मोबाइल एप डेवलपमेंट करने के कई सारे तरीके हैं। एंड्रॉयड स्मार्टफोन एप डेवलपमेंट के लिए एंड्राइड स्टूडियो सबसे फेमस है, यह बिल्कुल ओपन सोर्स (फ्री) है। लेकिन इसको Use करने के लिए आपको प्रोग्रामिंग कोडिंग नॉलेज होनी चाहिए : जैसे जावा, कोटलिन .
लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मार्केट में कुछ ऐसी वेबसाइट भी हैं। जिन पर आप ड्रैग और ड्रॉप (Drag and Drop) करके अपना मोबाइल एप्लीकेशन फ्री में बना सकते हैं।
फ्री एप्लीकेशन बिल्डर वेबसाइट के नाम कुछ इस प्रकार है :
- appsgeyser.com
- andromo.com
- appyet.com
- appybuilder.com
- mobincube.com
- thunkable.com
आप इन वेबसाइट के ऊपर जाकर के अपना एक मोबाइल एप्लीकेशन बना सकते हैं। ध्यान रहे इन सभी वेबसाइटों के अपने कुछ टर्म एंड कंडीशन है। जिन्हें आपको इन वेबसाइटों पर जाकर के पढ़ लेना है और अपना मोबाइल App डेवलप कर लेना है।
जब आपका मोबाइल एप डेवलप हो जाए तो उसेएप स्टोर में पब्लिश करना पड़ेगा। यदि आपने अपना एप्लीकेशन एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए बनाया है। तो आपको गूगल प्ले कंसोल का अकाउंट खरीदना पड़ेगा। जिसकी कीमत 25 डॉलर है। इसे सिर्फ आपको एक ही बार पे करना है।
शुरुआत में आपको एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए ही एप्लीकेशन बिल्ड करना है। क्योंकि एंड्रॉयड स्मार्टफोन के यूजर काफी ज्यादा है आपको आसानी से यूजर मिल जाएंगे।
गूगल प्ले कंसोल का अकाउंट खरीदने के बाद आपको अपना App पब्लिश कर देना है। पब्लिश करने के बाद आपका App रिव्यू में चला जाएगा। फिर 7 दिन या 1 महीने के अंदर आपका ऐप गूगल प्लेस्टोर में पब्लिश हो जाएगा और फिर धीरे-धीरे आपका यूजर बढ़ने लगेंगे। जब यूजर बेस बन जाए। तब आप अपने ऐप को AdMob से मोनेटाइज कर दीजिए फिर आपकी कमाई स्टार्ट हो जाएगी।
गूगल से पैसे कमाने के तरीको को जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़े।
आप जानते है, 2024 में गूगल से पैसे कैसे कमाए के 20 तरीके
Google Admob FAQ’s
Google AdMob क्या है?
गूगल एडमॉब एक मोबाइल एडवर्टाइजजिंक प्लेटफार्म है। जो मोबाइल एप्लीकेशन के लिए विज्ञापन प्रोवाइड करता है।
मैं Google AdMob उपयोग कैसे करूं?
आप गूगल एडमॉब का उपयोग अपने मोबाइल एप्लीकेशन के अंदर गूगल एडमॉब के विज्ञापन लगाकर कर सकते हैं।
क्या सच में Admob से पैसे कमाए जा सकते हैं?
हां,आप सच में गूगल एडमॉब से पैसे कमा सकते हैं।
मुझे Google AdMob से पेमेंट कैसे मिलेगा?
गूगल एडमॉब से हर महीने पेमेंट मिलती है। बस आपका एडमॉब अकाउंट में मिनिमम 100 डॉलर होने चाहिए। महीने के लास्ट में 21 तारीख को बैंक अकाउंट मैं पेमेंट भेज दिया जाता है।
AdSense और AdMob में फर्क क्या है?
ऐडसेंस वेबसाइट और यूट्यूब के लिए है। वही एडमॉब मोबाइल एप्लीकेशन के लिए है।